Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / जिला कलेक्टर कमर उल जमान चौधरी का स्थानांतरण होने पर इंडियन रेड क्रॉस ने दी विदाई

जिला कलेक्टर कमर उल जमान चौधरी का स्थानांतरण होने पर इंडियन रेड क्रॉस ने दी विदाई

सीकर, जिला कलेक्टर कमर उल जमान चौधरी व एसडीएम जय कौशिक के स्थानांतरण होने पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा शनिवार को होटल रॉयल इन मे अभिनंदन समारोह रखा गया। कार्यक्रम में सोसाइटी के सदस्यों द्वारा कलेक्टर कमर उल जमान चौधरी व एसडीएम जय कौशिक को साफ़ा व माला पहनाकर सम्मान किया गया। समारोह में मंच पर बतौर अतिथि के रूप में एसपी भुवन भूषण, जिला परिषद सीओ नरेंद्र पुरोहित, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल सिखवाल आदि उपस्थित थे।
इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने जिला कलेक्टर के कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की है। कार्यक्रम में कलक्टर ने कहा की सीकर बहुत प्यार सम्मान मिला। हमेशा सीकर ऋणी रहूंगा। यहाँ से बहुत सीखकर जा रहा हूं।
इस मौके रेड क्रॉस सोसाइटी के उपाध्यक्ष राकेश कुमार लाटा, सुनील अग्रवाल सोसाइटी के संरक्षक पन्ना लाल सारडा, पशुपति कुमार शर्मा पूर्व एडीएम ईश्वर सिंह राठौड़ आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में सदस्य सुरेश अग्रवाल, विनोद नायक, सय्यद शब्बीर, रामचन्द्र नेहरा, रामावतार कुमावत, डॉ. वीके जैन, डॉ. जाकिर बड़गुजर, रहीस खान, बृजकिशोर कुमावत, मयंक कुमावत, रतन शर्मा, प्रमोद शर्मा, लक्ष्मीकांत खंडेलवाल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur