Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / इंदिरा महिला शक्ति केंद्र प्रबंधक द्वारा स्वरोजगार प्रशिक्षण शिविर का किया अवलोकन

इंदिरा महिला शक्ति केंद्र प्रबंधक द्वारा स्वरोजगार प्रशिक्षण शिविर का किया अवलोकन

सीकर, पिपराली रोड स्थित श्री एजुकेशन एकेडमी में चलाए जा रहे मदद फाउंडेशन द्वारा स्वरोजगार के अंतर्गत सिलाई प्रशिक्षण शिविर में शनिवार को जिले के इंदिरा महिला शक्ति केंद्र की प्रबंधक नीलम चौधरी द्वारा केंद्र का आक्समिक अवलोकन किया गया। प्रबंधक प्रबंधक नीलम चौधरी ने बताया कि उन्होंने शिविर के अवलोकन के दौरान महिलाओं को विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दें और वहां पर उपस्थित महिलाओ को घरेलू हिंसा के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया की वहा महिलाए उत्साह के साथ भागीदारी निभा रही है, सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की शिक्षिका संगीता सैनी द्वारा महिलाओ के हूनर को एक नई पहचान दी जा रही है। सिलाई प्रशिक्षण शिविर की संचालिका साधना सेठी द्वारा अच्छा प्रयास किया जा रहा है। सरोज देवी, ज्योति, रेखा, सपना, नीतू,खुशी, प्रिया, कविता, एवं अन्य महिलाए और बालिकाएं उपस्थित रही

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur