Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / महिला अधिकारिता विभाग द्वारा घरेलू हिंसा के बारे में दी जानकारी

महिला अधिकारिता विभाग द्वारा घरेलू हिंसा के बारे में दी जानकारी

सीकर, महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक राजेंद्र चौधरी के निर्देशानुसार राजकीय कॉमर्स कॉलेज सांवली सर्किल की प्राचार्या सुनीता पांडे के समन्वय से बालक— बालिकाओं को केंद्र प्रबंधक नीलम कुमारी द्वारा विभागीय योजनाओं,वन स्टॉप सेंटर, महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र, घरेलू हिंसा के बारे में जानकारी दी गई। विधिक परामर्शदाता कृष्णा सोनी द्वारा भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, भारतीय साक्ष्य संहिता 2023, भारतीय न्याय संहिता की धारा 70 से 74 पीड़ित महिला से संबंधित एवं जनहित याचिका से संबंधित जानकारियां दी गई। इस दौरान समस्त कार्मिक उपस्थित रहें।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur