Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / जिला प्रशासन का नवाचार : नेहरू स्टेडियम में दिव्यांग खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

,

जिला प्रशासन का नवाचार : नेहरू स्टेडियम में दिव्यांग खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

सीकर, नेहरू स्टेडियम नवलगढ़ में दिव्यांग बच्चों की ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नवलगढ़ प्यारेलाल पूनिया के निर्देशन में किया गया। सुशीला कुल्हरी प्रधानाचार्य सावित्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ने विजेता टीम व खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया । सन्दर्भ व्यक्ति सुरेश कुमार भास्कर ने बताया कि दिव्यांग बालकों के लिए रस्सा-कसी,50 मीटर, 100, मीटर, चम्मच दौड़, सतोलिया आदि प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया। शारीरिक शिक्षक रामचंद्र भास्कर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दंतुजला, प्रबोधक रमजान ख़िलजी राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बनाई,विशेष शिक्षक सुरेश कुमार राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भूरियों की ढाणी पाटोदा व अंजना माथुर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नम्बर 2 लक्ष्मणगढ़ ने रेफ़री की भूमिका निभाई। विकास अधिकारी रामधन डूडी ने विजेता टीम व खिलाड़ियों को ज़िला स्तर पर होने वाले ओलम्पियाड में भाग लेने के लिए वाहन व यातायात की माकूल व सुरक्षा व्यवस्था के साथ पहुँचने की हिदायत दी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur