Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खाटूश्यामजी दौरे की तैयारियों का किया निरीक्षण

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खाटूश्यामजी दौरे की तैयारियों का किया निरीक्षण

प्रशासनिक अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

सीकर, अतिरिक्त जिला कलेक्टर सीकर राकेश कुमार ने बुधवार को खाटूश्यामजी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने हैलीपेड स्थल पर वायु सेना के हेलीकॉप्टरों के लैडिंग, पार्किंग स्थल, ग्रीनहाऊस, मंदिर में दर्शन स्थल पर प्रशासनिक व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर प्रशासनिक अधिकारियों, मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस दौरान दांतारामगढ़ एसडीएम राकेश कुमार, उपखण्ड अधिकारी खण्डेला बृजेश कुमार, उपखण्ड अधिकारी रामगढ़ शेखावाटी विकास प्रजापत, तहसीलदार सीकर ग्रामीण अविनाश चैधरी, तहसीलदार विपुल चौधरी, एएसपी गिरधारी लाल शर्मा, रींगस डीवाईएसपी महावीर सिंह, पीडब्ल्यूडी एईएन अल्का मील, बिजली विभाग एईएन अश्विनी कुमार मीणा, पालिका ईओ अरुण शर्मा, बीसीएमओ डॉ अश्विनी कुमार स्वामी, थाना प्रभारी सुभाष चंद्र यादव सहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहें।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur