Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की खाटूश्यामजी की प्रस्तावित यात्रा के मध्यनजर किया व्यवस्थाओं का निरीक्षण

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की खाटूश्यामजी की प्रस्तावित यात्रा के मध्यनजर किया व्यवस्थाओं का निरीक्षण

संभागीय आयुक्त जयपुर व आईजी ने

सीकर, जिले के खाटूश्यामजी में 13 से 15 जुलाई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं का शुक्रवार को संभागीय आयुक्त जयपुर अंतर सिंह नेहरा व आईजी उमेश चंद्र दत्ता ने निरीक्षण किया। उन्होंने पार्किंग ग्राउंड पर बने तीनों हेलीपैड, ग्रीन हाऊस का निरीक्षण तथा हेलीपैड से वीआईपी दर्शन मार्ग और मंदिर तक आने-जाने का बारीकी से व्यवस्थाओं को देखा। उसके बाद मंदिर कमेटी कार्यालय, मंदिर परिसर में दर्शनों की व्यवस्था को लेकर निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। श्री श्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान ने मंदिर कमेटी ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर जो व्यवस्थाएं की जा रही है उनके बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान जिला कलेक्टर डाॅ. अमित यादव, पुलिस अधीक्षक करन शर्मा, तहसीलदार विपुल चौधरी,थानाधिकारी सुभाष चन्द्र यादव सहित पुलिस के अन्य अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहें।
.

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur