सीकर, उपनिदेशक सैनिक कल्याण विभाग सुमन पवार द्वारा जिला सैनिक कल्याण कार्यालय सीकर एवं झुंझुनू का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वर्ष 2023- 24 में मुख्यमंत्री द्वारा बजट घोषणा जिला सीकर में सैनिक भवन के निर्माण के लिए भूमि का निरीक्षण किया गया। साथ ही वीरांगना छात्रावास का भी निरीक्षण किया गया एवं निवास कर रहे छात्रों से मिलकर वीरांगना छात्रावास की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली गई तथा उपस्थित पूर्व सैनिकों, शहीद सैनिकों के आश्रितों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना वह मौके पर ही समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान कर्नल राजेंद्र सिंह जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सीकर, पूर्व सैनिक सेवा परिषद के जिला अध्यक्ष मामराज भूरीया, शहीद फूषा सिंह के पौत्र जितेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / जिला सैनिक कल्याण कार्यालय सीकर एवं झुंझुनू का किया निरीक्षण
जिला सैनिक कल्याण कार्यालय सीकर एवं झुंझुनू का किया निरीक्षण




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।