Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / ब्लॉक स्तर पर अटल जन सेवा शिविर आयोजित करने के निर्देश

ब्लॉक स्तर पर अटल जन सेवा शिविर आयोजित करने के निर्देश

जिला स्तर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) सीकर नोडल अधिकारी होंगें

सीकर, जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने उपखण्ड अधिकारी सीकर, धोद, दांतारामगढ़, रींगस, खण्डेला, लक्ष्मणगढ़, नेछवा, फतेहपुर,रामगढ़ शेखावाटी को निर्देशित किया है कि राज्य सरकार द्वारा पारदर्शी एवं संवेदनशील सुशासन के लिए आमजन की परिवेदनाओ,समस्याओं के त्वरित गति से समाधान के लिए राज्य सरकार के आदेशानुसार प्रत्येक माह के प्रथम गुरुवार को पंचायत स्तर पर, द्वितीय गुरुवार को उपखण्ड स्तर पर तथा तृतीय गुरूवार को जिला स्तर पर जन सुनवाई शिविर का आयोजन किया जायेगा, जिसमे विभागों के कार्मिकों,अधिकारियों द्वारा भाग लिया जायेगा। राज्य स्तर पर विडियों कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से इन शिविरों का पर्यवेक्षण व मॉनिटरिंग की जाती है। शिविर में प्राप्त प्रकरणों को राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज किया जाकर नियमित समीक्षा की जाती है।

जिला कलेक्टर शर्मा ने बताया कि आपणो अग्रणी राजस्थान संकल्प पत्र 2023 के अनुसार प्रत्येक माह के द्वितीय गुरुवार को आयोजित की जा रही जन सुनवाई को समायोजित करते हुए प्रातः 10 बजे से सायंकाल 4.30 बजे तक अथवा जनसुनवाई पूरी होने तक आमजन की परिवेदनाओं, समस्याओं का समयबद्ध तरीके से समाधान के लिए ब्लॉक स्तर (पंचायत समिति स्तर) पर अटल जन सेवा शिविर का आयोजन किया जायेगा। अटल जनसेवा शिविर के समस्त विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों द्वारा भाग लिया जाकर आमजन की समस्याओं, परिवेदनाओं का निस्तारण किया जायेगा।

जिला कलेक्टर शर्मा ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर आयोजित होने वाले अटल जन सेवा शिविर के लिए उपखण्ड अधिकारी नोडल अधिकारी होगें। ब्लॉक स्तर पर आयोजित होने वाले अटल जन सेवा शिविर में संबंधित क्षेत्र के विधायकगण एवं पंचायत समिति के प्रधान को आमन्त्रित किया जाना आवश्यक होगा। माननीय सांसद, जिला प्रमुख, प्रधान, ग्राम पंचायतों के सरपंच को भी जन प्रतिनिधि के रूप में अटल जन सेवा शिविर में आमन्त्रित किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि अटल जन सेवा शिविर में जन सुनवाई के दौरान ब्लॉक स्तरीय समस्त विभागों के अधिकारी उपस्थित रह कर आमजन की समस्याओं का समाधान करेंगे। अटल जन सेवा शिविरों में पेयजल, विद्युत, चिकित्सा, सार्वजनिक निर्माण विभाग, कृषि, खाद्य सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा, राजस्व, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग, महिला एवं बाल विकास, पुलिस, शिक्षा एवं अन्य विभागों से संबंधित परिवादों को प्राथमिकता के आधार पर यथासम्भव मौके पर ही निस्तारण किया जायेगा।

अटल जन सेवा शिविरों के सफल आयोजन के लिए जिला स्तर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) सीकर नोडल अधिकारी होंगें। जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रत्येक माह कम से कम 2 ब्लॉक स्तरीय सम्भागीय आयुक्त द्वारा प्रत्येक माह कम से कम 02 ब्लॉक स्तरीय अटल जन सेवा शिविरों में भाग लेकर पर्यवेक्षण एवं मॉनिटरिंग की जायेगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur