Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / आई.एफ.एम.एस 3.0 पर डी.डी.ओं वेरिफिकेशन के संबंध में दिये निर्देश

आई.एफ.एम.एस 3.0 पर डी.डी.ओं वेरिफिकेशन के संबंध में दिये निर्देश

सीकर, कोषाधिकारी सीकर ने बताया कि माह फरवरी 2024 के वेतन बिल आई.एफ.एम.एस 3.0 के माध्यम से जनरेट किये जाने हैं, इस के लिए कोषालय, उपकोषालय के अधीनस्थ समस्त डी.डी.ओं का वेरिफिकेशन कोषालय, उपकोषालय स्तर पर किया जाना है। इस के लिए समस्त डी.डी.ओं को निर्देशित किया जाता है कि डी.डी.ओं वेरिफिकेशन के लिए कोषालय को कवरिंग लेटर के साथ डी.डी.ओं की डीडीओ जोईनिंग रिपोर्ट कोषालय की ई-मेल आई.डी. [email protected] पर अतिशीघ्र भिजवायें। इसे सर्वोच्य प्राथमिकता देवें।