Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के दिये निर्देश

प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के दिये निर्देश

सीकर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर सीकर राकेश कुमार ने सुरेश चन्द्र यादव सहायक अभियन्ता, कार्यालय सहायक अभियन्ता आर.वी.पी.एन.पाटन को राज्य निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 11 अगस्त को विधानसभा क्षेत्र नीमकाथाना (38) के लिए नियुक्त सैक्टर ऑफिसर का प्रशिक्षण आयोजित किया गया था जिसमें उन्होंने अनुपस्थित रहकर दिये गये निर्देशों की अवहेलना की गई एवं चुनाव कार्य के प्रति उदासीनता बरती गई।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी सीकर ने निर्देशित किया है कि आपके विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के तहत अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल में लाई जाये उससे पहले आप उप जिला निर्वाचन अधिकारी सीकर के समक्ष व्यक्तिश: उपस्थित होकर अविलम्ब अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें।