Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / वाट्सएप ग्रुप्स में अधिकारियों, कार्मिकों द्वारा भ्रामक मैसेज पोस्ट नहीं करने के सम्बन्ध में निर्देश

वाट्सएप ग्रुप्स में अधिकारियों, कार्मिकों द्वारा भ्रामक मैसेज पोस्ट नहीं करने के सम्बन्ध में निर्देश

सीकर, मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने निर्देश दिए है कि लोकसभा आम चुनाव 2024 कार्य संपादनार्थ एवं सूचना आदान-प्रदानार्थ निर्मित वाट्सएप ग्रुप्स में अधिकारियों, कार्मिकों द्वारा असम्बद्ध एवं भ्रामक मैसेज प्रसारित किये जाते है, जो कि निर्वाचन विभाग एवं कार्मिकों के पदीय कर्तव्य के प्रतिकूल है । इस प्रकार के अनावश्यक वाट्सएप मैसेज प्रसारण से निर्वाचन विभाग की छवि एवं गरिमा धूमिल होती है, जो कि पूर्णतः अस्वीकार है । उन्होंने निर्देशित किया है कि निर्वाचन कार्य में नियुक्त समस्त अधिकारी, कार्मिक असम्बद्ध, अनावश्यक सन्देश प्रेषण के सम्बन्ध में दिए गए निर्देशों की अक्षरशः पालना करें ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur