सीकर,उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर सीकर रणजीत सिंह ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों जिला सीकर, नीमकाथाना को निर्देश दिए है कि भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा निर्वाचन विभाग जयपुर के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 की तैयारियों के तहत मतदान दलों का द्वितीय प्रशिक्षण 5 अप्रेल 2024 से पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय सीकर में आयोजित होगा। मतदान दलों के द्वितीय प्रशिक्षण से संबधित ड्यूटी आदेश मतदान दल प्रकोष्ठ द्वारा संबधित तहसील, उपतहसील कार्यालय के जरिये तत्काल एवं यथासमय तामिल करवाये जाने के लिए राजकीय अवकाश 30 व 31 मार्च 2024 को अपने विभाग के अधीन समस्त कार्यालय,विद्यालय अनिवार्य रूप से खुलवाया जाना सुनिश्चित करें, ताकि चुनाव आदेशों की तामिल संबधित कार्मिक को यथासमय करवाई जा सके।




