Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / निर्वाचन विभाग से प्रतिनियुक्त संबंधित कार्मिकों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त करने के निर्देश

निर्वाचन विभाग से प्रतिनियुक्त संबंधित कार्मिकों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त करने के निर्देश

सीकर, जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ स्वामी ने आदेश जारी कर आगामी विधानसभा आम चुनाव 2023 को दृष्टिगत रखते हुए निर्वाचन कार्य संपादन के लिए विभिन्न विभागों से आवश्यकतानुसार कार्मिकों की नियुक्ति की जाती है। उन्होंने कहा है कि जिला निर्वाचन कार्यालय अथवा रिटर्निंग अधिकारी द्वारा कार्मिकों की प्रतिनियुक्ति आदेशों की पालना कुछ विभागाध्यक्षों द्वारा नहीं की जाकर संबंधित कार्मिकों को कार्यमुक्त नहीं किया जाता है एवं अकारण निर्वाचन कार्य में अवरोध पहुंचाया जाता रहा है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त रिटर्निंग अधिकारी (एसडीएम) जिला सीकर, नीमकाथाना को निर्देशित किया है कि आप विभागाध्यक्षों द्वारा ऐसे प्रकरणों में निर्वाचन विभाग से प्रतिनियुक्त संबंधित कार्मिकों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur