Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / प्रगतिशील विकास कार्यों की सूची 7 सितम्बर तक भिजवाने के निर्देश

प्रगतिशील विकास कार्यों की सूची 7 सितम्बर तक भिजवाने के निर्देश

सीकर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सीकर राकेश कुमार ने जिले के सीकर, नीमकाथाना के समस्त जिला स्तरीय अधिकारी, समस्त विभागों को निर्देशित किया है कि विधानसभा आम चुनाव 2023 के लिए भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा शीघ्र ही कार्यक्रम की घोषणा की जानी है। कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता प्रभाव में आ जायेगी, जो निर्वाचन प्रक्रिया समाप्ति तक प्रभावी रहेगी।

उन्होंने निर्देशित किया है कि आदिनांक को स्वीकृत, अप्रारंभ, प्रगतिशील विकास कार्यों की सूची 7 सितम्बर 2023 तक जिला निर्वाचन अधिकारी सीकर के कार्यालय में भिजवाया जाना सुनिश्चित करें।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur