Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / पहली बार ऑनलाईन जारी किए बीमा परिपक्वता के भुगतान पत्र

पहली बार ऑनलाईन जारी किए बीमा परिपक्वता के भुगतान पत्र

44 करोड़ 53 लाख रूपये से अधिक का किया भुगतान

सीकर, रज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग की संयुक्त निदेशक योगबाला सुण्डा ने बताया कि राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधिक विभाग द्वारा 44 करोड़ 53 लाख से अधिक राशि के भुगतान आदेश जारी कर शत-प्रतिशत उपलब्धियां हासिल की है। उन्होंने बताया कि सीकर जिले के 703 बीमा परिपक्वता स्वत्व के दावे प्राप्त हुए, इन सभी का 31 मार्च से पूर्व ही निस्तारण कर दिया गया।

जिला कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी ने विभागीय पोर्टल पर एक अप्रेल 2022 को भुगतान अधिकार पत्र एक क्लिक कर ऑनलाईन जारी किए। इन 703 बीमा दावों में कुल 44 करोड़ 53 लाख 14 रूपये का भुगतान किया गया है। जिला कलेक्टर ने शत प्रतिशत दावों के निस्तारण होने की सराहना की । इस दौरान बीमा प्रयवेक्षक जयप्रकाश शर्मा, सोहन लाल, शौकत अली, महेश कुमार जांगिड़, प्रवीण मीश्रा, विक्रम सिंह, प्रकाश चन्द्र शेषमा, धर्मेन्द्र कुमार, राकेश कुमार आदि मौजूद रहें।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur