सीकर, राजस्थान ग्रामीण परिवार आजीविका ऋण योजना में हस्तशिल्प लधु उद्योग कताई—बुनाई, रंगाई—छपाई आदि अकृषि कार्यो के लिए ब्याज मुक्त ऋण प्राप्त कर सकते है जिसमें 25 हजार रूपये से 2 लाख रूपये तक की राशि का ऋण उपलब्ध है। एक वर्ष से पूर्ण होने से पहले ऋण का बिना ब्याज मुक्त चुकारा करें एवं आगामी वर्ष के लिए ब्याज मुक्त ऋण प्राप्त करें। ऋण प्राप्त करने के लिए निकट की बैंक की बैंक शाखा में आवेदन प्रस्तुत करें। आवेदन के लिए जनआधार कार्ड की स्व—प्रमाणित प्रति, राज्य के ग्रामीण क्षेत्र में 5 वर्ष अथवा अधिक अवधि से निवास करने का प्रमाण—पत्र, आधार कार्ड की स्वप्रमाणित प्रति, फार्म में फोटो, अकृषि गतिविधियों का संक्षिप्त विवरण, अनुमत गतिविधियों के लिए लागत का ब्यौरा मय कोटेशन, दो राजकीय सेवारत व्यक्तियों के नाम जमानत के लिए आवश्यक है।
Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / 25 हजार रूपये से 2 लाख रूपये तक का ब्याज मुक्त ऋण होगा उपलब्ध
25 हजार रूपये से 2 लाख रूपये तक का ब्याज मुक्त ऋण होगा उपलब्ध



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।