Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / अनुजा निगम ऑनलाईन पोर्टल पर प्राप्त आवेदन पत्रों के आशार्थियों के साक्षात्कार 24 मार्च को

अनुजा निगम ऑनलाईन पोर्टल पर प्राप्त आवेदन पत्रों के आशार्थियों के साक्षात्कार 24 मार्च को

अनुजा निगम कार्यालय में होंगे

सीकर, परियोजना प्रबंधक अनुजा निगम, सीकर ने बताया कि राजस्थान अनुसूचित जाति जनजाति वित्त एवं विकास सहकारी निगम द्वारा संचालित विभिन्न राष्ट्रीय निगमों की ऋण योजनाओं के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सफाई कर्मी, स्वच्छकार विशेष योग्यजन एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के व्यक्तियों के स्वरोजगार के लिए ऋण बाबत अनुजा निगम ऑनलाईन पोर्टल पर प्राप्त आवेदन पत्रों के आशार्थियों का साक्षात्कार लिये जाने के लिए निर्धारित जिला स्तरीय बैठक जिला रसद अधिकारी सीकर की अध्यक्षता में 24 मार्च को प्रातः 10.00 बजे सायं 5 बजे तक अनुजा निगम कार्यालय में साक्षात्कार लिया जावेगा। कार्यालय द्वारा डाक से पूर्व में सूचना दे दी गई है। भाग लेने वाले आशार्थी अपने मूल दस्तावेज लेकर निर्धारित समय पर उपस्थित होने का श्रम करें।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur