Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / जयपुर संगठन प्रभारी बनने पर पूर्व जिलाध्यक्ष शर्मा का अभिनन्दन

जयपुर संगठन प्रभारी बनने पर पूर्व जिलाध्यक्ष शर्मा का अभिनन्दन

भारतीय जनता पार्टी सीकर के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश शर्मा को जयपुर जिला भाजपा संगठन प्रभारी बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला सह-संयोजक गिरीश प्रधान ने बताया कि गुरूवार को बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शर्मा के आवास पर पहुंचकर उनको बधाई दी एवं गुलदस्ता एवं दुपट्टा भेंट कर उनका अभिनन्दन किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जाहिर करते हुए कहा कि उनके मनोनयन से जयपुर संगठन की गतिविधियों में तेजी आयेगी और पार्टी को चुनावों में इसका भरपूर लाभ मिलेगा। शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। इस दौरान महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनिता शर्मा, नन्दकिशोर सैनी, सुरेश फागलवा, अनिल डोकवाल, संजय नानी, विजयपाल बगडिय़ा, श्रीचन्द ढाका, अजय जोशी, राजेश प्रधान, दिनेश दादिया, अशोक माथुर, जितेन्द्र माथुर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur