Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / जयपुर से तिरूपति ट्रेन 13 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे दुर्गापुरा (जयपुर) रेवले स्टेशन से रवाना होगी

जयपुर से तिरूपति ट्रेन 13 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे दुर्गापुरा (जयपुर) रेवले स्टेशन से रवाना होगी

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2022

सीकर, आयुक्त देवस्थान विभाग राजस्थान उदयपुर प्रज्ञा केवलरमानी ने बताया कि राजस्थान सरकार देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2022 के अन्तर्गत जयपुर से तिरूपति ट्रेन 13 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे दुर्गापुरा (जयपुर) रेवले स्टेशन से रवाना होगी। उन्होंने बताया कि इस यात्री गाडी में जयपुर स्टेशन से जयपुर संभाग के 315, जोधपुर संभाग के 175, बीकानेर संभाग के 75 एवं अजमेर संभाग के 135 यात्री यात्रा में सवार होंगे। साथ ही इस रेलगाडी में सवाईमाधोपुर रेलवे स्टेशन से भरतपुर संभाग के 61 यात्री एवं कोटा रेलवे स्टेशन से कोटा संभाग के 80 यात्री एवं उदयपुर संभाग के 125 कुल 966 यात्रियों को इन तीनाें रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के लिए निर्देशित किया गया है। जिसके लिए दुर्गापुरा (जयपुर) रेलवे स्टेशन पर प्रातः 6 बजे, सवाईमाधोपुर रेलवे स्टेशन पर 8 बजे एवं कोटा रेलवे स्टेशन पर 10 बजे रिपोर्ट करना है। इस यात्रा में लॉटरी की मुख्य सूची में चयनित यात्रियों को ही आंमत्रित किया गया है। प्रतीक्षा सूची के यात्रियों को ट्रेन की जगह की उपलब्धता पर भेजा जाएगा।

इस रेलगाडी में सभी चयनित तीर्थ यात्रियों को व्यक्तिशः दूरभाष एवं संदेश के माध्यम से सूचित किया जा रहा है। यात्री अपने साथ ऑनलाईन भरे गये आवेदन-पत्र की हार्ड कॉपी मय प्रमाणित चिकित्सीय प्रमााण-पत्र, मूल जनआधार, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साईज फोटो साथ लेकर आना अनिवार्य होगा, साथ ही दैनिक उपयोग की साम्रगी आवश्यक औषधियां, व्यक्तिगत आवश्यकता के लिए नकदी,कपडें लाने होगें।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur