Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / Sikar News : जालपाली धाम में 108 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ जारी

Sikar News : जालपाली धाम में 108 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ जारी

Devotees participating in 108 kund Shri Ram Mahayagya at Jalpali Dham

अजीतगढ़/विमल इंदौरिया सीकर जिले के अजीतगढ़ क्षेत्र के समीपवर्ती गांव मूंडरू स्थित जालपाली धाम में आयोजित 108 कुंडात्मक श्रीराम महायज्ञ में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला।

साकेतवासी रामलखन दास महाराज की धूणी धाम में हरिचरण दास महाराज के सानिध्य में चल रहे इस महायज्ञ के तीसरे दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

260 यजमान जोड़ों ने दी आहुतियां

सुदर्शन दास महाराज ने बताया कि यज्ञाचार्य नंदन मिश्र के सानिध्य में 108 कुंडों पर 260 यजमान जोड़े वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आहुतियां प्रदान कर रहे हैं।

शनिवार सुबह प्रथम पारी में आवाहित देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की गई, जिसके बाद यजमानों ने यज्ञ में आहुतियां दीं।

5 लाख 51 हजार आहुतियां हुईं समर्पित

यज्ञब्रह्मा सुधांशु शास्त्री ने बताया कि महायज्ञ के तीसरे दिन:

  • पुरुष सूक्त
  • श्रीसूक्त
  • मूल रामायण
  • श्रीराम मंत्र

की कुल 5 लाख 51 हजार आहुतियां प्रदान की गईं।

पूरे यज्ञ स्थल पर वेदमंत्रों की गूंज से भक्तिमय वातावरण बना रहा।

श्रद्धालुओं ने की परिक्रमा

महायज्ञ में पहुंचे श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

वहीं सीतारामजी मंदिर में पंडित विष्णु शर्मा और राकेश शर्मा द्वारा यजमानों से रामार्चन और सहस्त्रार्चन करवाया गया।

भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी

महायज्ञ के दौरान आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण की।

धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur