Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / Sikar News : जालपाली धाम में 108 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ शुरू

Sikar News : जालपाली धाम में 108 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ शुरू

Devotees performing rituals during Shri Ram Mahayagya at Jalpali Dham

अजीतगढ़/विमल इंदौरिया अजीतगढ़ के समीप ग्राम मूंडरू स्थित जालपाली धाम में साकेतवासी संत रामलखन दास महाराज की धूणी पर आयोजित नवदिवसीय 108 कुंडात्मक श्रीराम महायज्ञ श्रद्धा और भक्ति के साथ जारी है।

महायज्ञ हरिचरण दास महाराज के सानिध्य में आयोजित हो रहा है, जिसमें दूसरे दिन कई धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुए।

वेदमंत्रों के साथ हुआ प्रधान मंडल पूजन

कार्यक्रम संयोजक सुदर्शन दास महाराज ने बताया कि यज्ञाचार्य नंदन मिश्र के सानिध्य में वेदमंत्रों के साथ धार्मिक अनुष्ठान करवाए गए।

इस दौरान गणपति पूजन, वरुण कलश पूजन, नवग्रह पूजन, षोडशमात्रिका, पंच लोकपाल, दस दिकपाल सहित प्रधान देवता श्रीरामभद्र मंडल का पूजन कराया गया।

यजमानों ने दी मंत्र आहुतियां

महायज्ञ की दूसरी पारी में यजमानों द्वारा आवाहित देवी-देवताओं के नाम मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दी गईं।

श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धाभाव से यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया।

“मंदिर परिसर में प्रतिदिन रामार्चन, शिवार्चन और गोअर्चन का आयोजन होगा।” — सुदर्शन दास महाराज

रामार्चन में हुआ भगवान श्रीराम का अभिषेक

मंदिर परिसर में पंडित विष्णु शर्मा द्वारा रामार्चन करवाया गया।

रामार्चन के यजमान चतर सिंह जाट ने भगवान श्रीराम के विग्रह का अभिषेक, पूजन, आरती और श्रृंगार किया।

पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

रात्रि में शुरू हुई रामलीला

महायज्ञ के प्रथम दिन रात्रि में रामलीला का भी शुभारंभ किया गया।

हरिचरण दास महाराज ने भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना कर रामलीला का उद्घाटन किया।

रामलीला देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur