Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट

जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट

9 जने घायल, 6 की हालत गंभीर होने पर किया जयपुर रैफर

रींगस (अरविन्द कुमार) रींगस परसरामपुरा रीको औद्योगिक क्षेत्र स्थित धायलों की ढाणी में सुबह करीब 8 बजे जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में 9 जने घायल हो गए। जिनमें से छः की हालत गंभीर होने पर जयपुर रेफर किया गया। ड्यूटी ऑफिसर हेड कांस्टेबल यादराम खरवास ने बताया कि धायलों की ढाणी में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में एक पक्ष के अर्जुन लाल व राहुल घायल हुए वहीं दूसरे पक्ष के गीगा राम, कैलाश, आची देवी, गुड्डू देवी, पूजा, संदीप, बजरंग लाल घायल हो गए जिनमें से दोनों पक्षों के 6 जनों अर्जुन लाल, गीगाराम, बजरंग लाल, आची देवी, गुड्डू देवी व पूजा को गंभीर हालत होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur