Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / जतिन चाहर ने JEE Advanced 2026 में AIR-3 हासिल की

,

जतिन चाहर ने JEE Advanced 2026 में AIR-3 हासिल की

Jatin Kumar Chahar secures AIR 3 in JEE Advanced 2026

सीकर, राजस्थान के झुंझुनूं जिले के छोटे से गांव गोठ के छात्र जतिन कुमार चाहर ने JEE Advanced 2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR)-3 हासिल कर इतिहास रच दिया है।

एलन सीकर के क्लासरूम छात्र जतिन ने 360 में से 319 अंक प्राप्त किए हैं। यह स्कोर राजस्थान मूल के विद्यार्थियों में सबसे अधिक बताया जा रहा है।

सीकर को मिली अब तक की सर्वश्रेष्ठ रैंक

एलन सीकर सेंटर हेड सुरेन्द्र सारण के अनुसार जतिन का प्रदर्शन केवल राजस्थान ही नहीं, बल्कि सीकर के इतिहास में भी विशेष उपलब्धि है।

उन्होंने बताया कि यह सीकर से JEE Advanced में अब तक का सबसे श्रेष्ठ प्रदर्शन माना जा रहा है। जतिन पिछले छह वर्षों से एलन सीकर के नियमित क्लासरूम छात्र रहे हैं।

साधारण ग्रामीण परिवार से हैं जतिन

जतिन का परिवार मूल रूप से झुंझुनूं जिले के गांव गोठ का निवासी है।

उनके पिता दिनेश चाहर वर्तमान में बीएसएफ में कार्यरत हैं और ग्वालियर में तैनात हैं, जबकि माता मोनिका कुमारी गृहिणी हैं।

ग्रामीण परिवेश से आने वाले जतिन ने साबित कर दिया कि सफलता संसाधनों से नहीं बल्कि मेहनत और लगन से हासिल होती है।

शैक्षणिक रिकॉर्ड भी शानदार

जतिन ने अपनी स्कूली शिक्षा में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

  • 10वीं बोर्ड परीक्षा: 97%
  • 12वीं बोर्ड परीक्षा: 95.2%
  • JEE Main 2026: AIR 133
  • JEE Advanced 2026: AIR 3

इसके अलावा वह विज्ञान के प्रतिष्ठित ओलंपियाड्स IJSO, IESO, IOAA और INChO में OCSC कैंप तक पहुंच चुके हैं।

“रोज की मेहनत ही बड़ी सफलता बनती है”

जतिन का कहना है कि सफलता किसी एक दिन की मेहनत का परिणाम नहीं होती।

उन्होंने बताया

“मैंने हमेशा कॉन्सेप्ट्स को गहराई से समझने पर ध्यान दिया। क्लास में पढ़ाए गए हर विषय को उसी दिन रिवाइज करता था। मॉक टेस्ट देने के बाद अपनी गलतियों का विश्लेषण करता था और कमजोरियों पर ज्यादा काम करता था।”

जतिन रोजाना लगभग 7 से 8 घंटे सेल्फ स्टडी करते थे और निरंतरता को सफलता का सबसे बड़ा मंत्र मानते हैं।

बीमारी के बावजूद नहीं छोड़ी तैयारी

जतिन की सफलता की कहानी संघर्ष से भी भरी हुई है।

JEE की तैयारी के दौरान उन्हें दो बार पीलिया (जॉन्डिस) और एक बार टाइफाइड हुआ। करीब दो महीने तक उनकी पढ़ाई प्रभावित रही और अस्पताल के चक्कर लगाने पड़े।

इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा अपनी मेहनत के दम पर खोया हुआ समय कवर किया।

जतिन कहते हैं कि मजबूत कॉन्सेप्ट्स और सही मार्गदर्शन ने उन्हें कठिन समय में भी आगे बढ़ने की ताकत दी।

माता-पिता और शिक्षकों को दिया सफलता का श्रेय

जतिन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और परिवार के सहयोग को दिया।

उनका कहना है कि परिवार ने कभी दबाव नहीं बनाया, बल्कि हर परिस्थिति में उनका हौसला बढ़ाया। शिक्षकों के मार्गदर्शन ने आत्मविश्वास बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

आगे क्या है जतिन का सपना?

AIR-3 हासिल करने वाले जतिन का सपना IIT Bombay से B.Tech करना है।

इसके बाद वह सिविल सेवा (UPSC) में जाकर देश की सेवा करना चाहते हैं।

एलन ने फिर रचा इतिहास

JEE Advanced 2026 के राष्ट्रीय परिणामों में एलन के छात्र शुभम कुमार ने AIR-1 और कबीर छिल्लर ने AIR-2 हासिल की है।

टॉप-10 में एलन के कुल 6 छात्र शामिल रहे। इसके साथ ही एलन ने लगातार तीसरे वर्ष AIR-1 देकर नया रिकॉर्ड बनाया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur