सीकर, प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय पाटन डॉ. पूनम खेदड़ ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय पाटन, सीकर में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा-9 एवं कक्षा-11 में प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय समानान्तर चयन परीक्षा 8 फरवरी 2025 को प्रातः 11:15 बजे सीकर जिले के पाटन में निर्धारित 2 परीक्षा केन्द्रो पर आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को प्रातः 10 बजे परीक्षा केन्द्र पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवानी होगी। परीक्षा में सम्मलित होने के लिए परीक्षा केन्द्र पर परीक्षार्थी द्वारा प्रवेश पत्र एवं आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट https://navodaya.gov.in/nvs/en/Home1 व प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय पाटन, जिला सीकर (राजस्थान) से भी सम्पर्क किया जा सकता है।
Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / जवाहर नवोदय विद्यालय समानान्तर चयन परीक्षा 8 फरवरी को
जवाहर नवोदय विद्यालय समानान्तर चयन परीक्षा 8 फरवरी को



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।