31 मार्च को खाटूश्यामजी पहुंचेंगे गृह राज्यमंत्री, कार्यक्रम में लेंगे भाग
सीकर, गृह, गोपालन, पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम 31 मार्च 2026 (मंगलवार) को खाटूश्यामजी का दौरा करेंगे।
तय कार्यक्रम
अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार के अनुसार:
- मंत्री दोपहर 1 बजे मण्डावरा (उदयपुरवाटी) से प्रस्थान करेंगे
- अपराह्न 3 बजे खाटूश्यामजी पहुंचेंगे
कार्यक्रम में लेंगे भाग
गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम खाटूश्यामजी स्थित रीजेंट होटल में आयोजित न्यूज18 राजस्थान के कार्यक्रम
“खाटू धामः विश्वास, सेवा और विकास” में भाग लेंगे।
रात्रि विश्राम भी यहीं
कार्यक्रम के बाद मंत्री खाटूश्यामजी (सीकर) में ही रात्रि विश्राम करेंगे।
