Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / उच्च न्यायालय जोधपुर के न्यायाधिपति भंसाली एक अप्रैल को खाटूश्यामजी व सीकर जाएंगे

उच्च न्यायालय जोधपुर के न्यायाधिपति भंसाली एक अप्रैल को खाटूश्यामजी व सीकर जाएंगे

सीकर में आयोजित चुरू- झुन्झुनू-सीकर जिले के सेमिनार कार्यक्रम में भाग लेंगे

सीकर, उच्च न्यायालय जोधपुर के न्यायाधिपति अरुण भंसाली एक अप्रैल 2023 शनिवार को खाटूश्यामजी आएंगे। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सीकर ने बताया कि न्यायाधिपति भंसाली 1 अप्रैल 2023 शनिवार को अपराह्न 2:30 बजे सालासर से प्रस्थान कर सायं 4 बजे खाटूश्यामजी पहुंचेंगे जहाँ श्याम मंदिर में पूजा-दर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि न्यायाधिपति भंसाली सायं 5 बजे खाटूश्यामजी प्रस्थान कर सायं 6 बजे सर्किट हाउस सीकर पहुंचेंगे तथा नगर परिषद राणीसती रोड, सीकर में आयोजित चुरू- झुन्झुनू-सीकर जिले के सेमिनार कार्यक्रम में भाग लेंगे। न्यायाधिपति कार्यक्रम के पश्चात सीकर से जोधपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur