Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / संयुक्त निदेशक (प्रशासन) ने किया ब्लॉक सांख्यिकी कार्यालय का निरीक्षण

संयुक्त निदेशक (प्रशासन) ने किया ब्लॉक सांख्यिकी कार्यालय का निरीक्षण

सीकर, ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी धोद रमेश सिंह ने बताया की गुरुवार को आर्थिक एवं सांख्यिकी निदेशालय जयपुर की संयुक्त निदेशक (प्रशासन) शकुंतला चौधरी और उपनिदेशक डॉ. अनिल कुमार शर्मा ने ब्लॉक सांख्यिकी कार्यालय, धोद का निरीक्षण किया।

इस दौरान कार्यालय में संधारित उपस्थित पंजिका, मुवमेंट पंजिका, जन आधार हैल्प डेस्क पंजिका, अवकाश पंजिका तथा स्टॉक पंजिकाओ का निरीक्षण किया गया तथा विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। संयुक्त निदेशक द्वारा निरीक्षण के दौरान कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur