Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए पत्रकार बाबूलाल सैनी हुए जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मानित

उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए पत्रकार बाबूलाल सैनी हुए जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मानित

लक्ष्मणगढ़, संभाग मुख्यालय पर आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह 2024 में जाने माने सामाजिक कार्यकर्ता पत्रकार बाबूलाल सैनी को उल्लेखनीय उपलब्धि, कार्य व सेवा के लिए सम्मानित किया गया है। जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन में गुरुवार को आयोजित 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में राज्य सरकार के स्वायत्त शासन व नगरीय विकास राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार झाबर सिंह खर्रा, सीकर सांसद अमराराम, पुलिस महानिरीक्षक सत्येन्द्र सिंह, जिला कलक्टर कमर उल जमान चौधरी, पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण यादव,धोद विधायक गोरधन वर्मा,जिला प्रमुख श्रीमती गायत्री कंवर ने प्रशस्ति पत्र व प्रतिक चिन्ह भेंट कर पत्रकार बाबूलाल सैनी को सम्मानित किया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर रणजीत सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त पुरूषोत्तम शर्मा,प्रशिक्षु आईएएस कृष्णा साईं, अतिरिक्त जिला कलक्टर हेमराज परेडिवाल ,पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ कमल सिखवाल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मोदी, हरिराम रणवां,नगर परिषद सभापति जीवण खां,उप सभापति, उपजिला प्रमुख ताराचंद धायल, पूर्व विधायक रतन लाल जलधारी, तेज प्रकाश सैनी सहित प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि आदि मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur