Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / निर्वाचन कार्य में बाधा उत्पन्न करने पर कनिष्ठ लिपिक को किया निलम्बित

निर्वाचन कार्य में बाधा उत्पन्न करने पर कनिष्ठ लिपिक को किया निलम्बित

सीकर, जिला निर्वाचन अधिकारी कमर चौधरी ने बताया कि पवन कुमार मालावत जो कनिष्ठ लिपिक के पद पर पंचायत समिति कार्यालय श्रीमाधोपुर में पदस्थापित है, को लोकसभा चुनाव 2024 के तहत मतदान अधिकारी तृतीय नियुक्त किया गया था। पवन कुमार मालावत ने 18 अप्रेल को मतदान दलों की रवानगी स्थल पर शराब पीकर आने एवं निर्वाचन कार्य में बाधा उत्पन्न करने पर इनके विरूद्ध अनुशासनात्मक जांच कार्यवाही प्रस्तावित करते हुए तुरन्त प्रभाव से निलम्बित किया है। निलम्बनकाल में इनका मुख्यालय कार्यालय तहसील, पाटन रहेगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur