Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / न्यायाधिपति देवेंद्र कच्छावा ने किया उपभोक्ता आयोग का निरीक्षण

न्यायाधिपति देवेंद्र कच्छावा ने किया उपभोक्ता आयोग का निरीक्षण

राज्य उपभोक्ता संरक्षण आयोग के अध्यक्ष

सीकर, राज्य उपभोक्ता संरक्षण आयोग के अध्यक्ष राजस्थान उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधिपति देवेंद्र कच्छावा मंगलवार को सीकर आए। इस दौरान उन्होंने जिला उपभोक्ता संरक्षण आयोग में आयोग की व्यवस्थाओं एवं उपभोक्ता परिवादों के संबंध में निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से जिला आयोग की व्यवस्थाओं, समस्याओं से संबंधित जानकारी प्राप्त की।

कच्छावा ने जिला आयोग में संस्थित परिवादों एवं उनके निवारण के संबंध में निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वर्तमान में जिला आयोग के अध्यक्ष पद पर पूर्व जिला न्यायाधीश राजेंद्र कुमार पारीक पदस्थ हैं। इस दौरान जिला आयोग सदस्य मो. शाकिर, महिला सदस्य ज्योति जोशी, पूर्व सदस्य डॉ. प्रदीप जोशी एडवोकेट, आयोग के सहायक प्रशासनिक अधिकारी अशोक सोनी, रीडर गोपीराम जाट, विरेंद्र कुमार, दुर्गाप्रसाद मीणा, भागीरथ, राकेश मूंड आदि मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur