Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / कल निकाली जायेगी विशाल कलश यात्रा

,

कल निकाली जायेगी विशाल कलश यात्रा

शुक्रवार को रात्रि विशाल भजन संध्या का आयोजन

दातारामगढ़, [नरेश कुमावत ] सुरेरा गाँव में श्री बालाजी महाराज की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम समारोह आयोजन सुरेरा के समस्त रैगर समाज के द्वारा आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को सुबह 7:15 बजे विशाल कलश यात्रा रवाना होगी। रविदास नवयुवक मंडल सुरेरा के कार्यकर्ता ने बताया कि सुरेरा मुख्य बस स्टैंड से गाजे बाजे के साथ ही विशाल कलश यात्रा रवाना होगी। नव निर्मित मंदिर को लाईट व डेकोरेशन से सजाये गया। जो हवन पूजा अर्चना कार्यक्रम सुबह 11:15 बजे शुरू होगा। शुक्रवार को विशाल झांकी निकाली जायेगी। मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा 12 :15 बजे कार्यक्रम व विशाल भण्डार आयोजन भी किया गया। 8:15 बजे रात्रि विशाल भजन संध्या आयोजन किया जायेगा।जिसमें मुख्य गायक कलाकार महावीर नागौरी (भीलवाड़ा)व शिवराज सिंह नागौरी (अजमेर) एन्ड पार्टी द्वारा भजनों की शानदार प्रस्तुति दी जायेगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur