दांतारामगढ़,[लिखा सिंह सैनी ] दांतारामगढ़ तहसील के कांकरा ग्राम की पुजा वर्मा ने गोल्ड मेडल जीतकर दांतारामगढ़ का मान बढ़ाया, जयपुर जिला स्ट्रेंथ लिफ्टिंग का आयोजन द वर्ल्ड जीम, होटल मनोहर पेलेस में सम्पन्न हुवा, दांतारामगढ़ गाँव कांकरा की अठारह वर्षीय सब जुनियर खिलाड़ी पुजा वर्मा बहत्तर किलो भार वर्ग में स्ट्रैंथ लिफ्टिंग में गोल्ड मेडल जीता, पुजा वर्मा ने इन्क्लाइन बेंच प्रेस में कुल सत्तर किलो वजन उठाकर गोल्ड मेडल जीता, वर्मा का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है, पुजा ने जीत का श्रेय अपने कोच पवन कुमावत व माँ कमलेश देवी व पिता मंगलचन्द वर्मा को दिया, पुजा के कोच पवन कुमावत ने बताया कि पुजा वर्मा एक साल से झोटवाडा के द वर्ल्ड जीम में वेटलिफ्टिंग कि तैयारी कर रही है व दो महिने पहले पुजा की माँ का एक्सीडेंट में देहांत हो गया, इस दुःख की घडी में एक महिने के लिए प्रैक्टिस भी नहीं कर पायी थी। पुजा की माँ का सपना था कि उनकी बेटी भी ओर लड़कियों की तरह देश के लिए मेडल जीत कर देश का नाम रोशन करें और पुजा ने अपनी माँ का सपना पुरा करने के लिए वेटलिफ्टिंग के लिए वापस तैयारी में लग गई और जयपुर जिला प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता।
Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / कांकरा की पुजा वर्मा ने जीता गोल्ड मेडल
कांकरा की पुजा वर्मा ने जीता गोल्ड मेडल




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।