Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / कर्नाटक के राज्यपाल ने किए बाबा श्याम के दर्शन

कर्नाटक के राज्यपाल ने किए बाबा श्याम के दर्शन

सीकर, कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने मंगलवार को खाटूश्यामजी पहुंचकर बाबा श्याम के दर्शन किए और देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की। श्री श्याम मंदिर कमेटी अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान व मंत्री श्याम सिंह चौहान ने राज्यपाल को विधिवत रूप से मंदिर में पूजा-अर्चना करवाई। इसके बाद राज्यपाल कमेटी कार्यालय पहुंचे जहां पर कमेटी अध्यक्ष प्रताप सिंह व मंत्री श्याम सिंह ने राज्यपाल को श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर श्याम बाबा की तस्वीर व चांदी का निशान भेंट कर अभिनंदन किया। खाटूश्यामजी पहुंचने पर एडीएम सीकर ओम प्रकाश बिश्नोई, दांतारामगढ़ उपखंड अधिकारी गोविंद सिंह भींचर, खंडेला उपखंड अधिकारी बृजेश चौधरी, एडिशनल एसपी रामचंद मूंड, रींगस सीओ महावीर सिंह, थानाप्रभारी हेमराज मीणा, पलसाना नायब तहसीलदार श्रवण कुड़ी ने अगवानी की।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur