Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / जन सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए सीकर से हर्ष सड़क मार्ग को आगामी आदेशों तक किया बंद

जन सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए सीकर से हर्ष सड़क मार्ग को आगामी आदेशों तक किया बंद

सुगम व सुरक्षित मार्ग बनाने के लिए कमेटी का किया गठन

सीकर, जिला कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी ने आदेश जारी कर सीकर जिले में बारिश के कारण सीकर से हर्ष सड़क मार्ग पर पहाड़ की चट्टाने खिसकने के कारण एवं जन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस सड़क मार्ग को आगामी आदेशों तक बंद किया गया है। उन्होंने बताया कि जन सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए इस मार्ग को सुगम व सुरक्षित मार्ग बनाने के उपाय करने के संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए एक समिति का गठन किया गया है। समिति के अध्यक्ष तहसीलदार धोद होंगे तथा अधिशासी अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग सीकर, सहायक वन संरक्षक सीकर, अधिशासी अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग नीमकाथाना, थानाधिकारी पुलिस थाना सदर सीकर को सदस्य नियुक्त किया गया है। गठित कमेटी हर्ष क्षेत्र एवं हर्ष पर्वत का भ्रमण कर जन सुरक्षा संबंधी उपाय के लिए विस्तृत रिपोर्ट तीन दिवस में जिला कलेक्टर को प्रस्तुत करेंगी

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur