Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / केश कला बोर्ड अध्यक्ष महेंद्र गहलोत ने श्रीमाधोपुर में आयोजित महंगाई राहत कैंपों का किया निरीक्षण

केश कला बोर्ड अध्यक्ष महेंद्र गहलोत ने श्रीमाधोपुर में आयोजित महंगाई राहत कैंपों का किया निरीक्षण

सीकर, राजस्थान केश कला बोर्ड अध्यक्ष एवं सीकर मंहगाई रात कैम्प प्रभारी महेंद्र गहलोत एवं जिला बीसूका उपाध्यक्ष सुनीता गठाला ने विधानसभा क्षेत्र श्रीमाधोपुर के ग्राम जुगराजपुरा एवं नगर पालिका अजीतगढ़ में आयोजित महंगाई राहत केंद्रों का निरीक्षण कर आमजन को अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान अध्यक्ष गहलोत ने आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा आमजन को महंगाई से राहत दिलाने के लिए प्रदेश में लगाए जा रहे महंगाई राहत कैम्प आमजन को राहत पहुंचाने के साथ सामाजिक एवं स्वास्थ्य की सुरक्षा भी प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा उठाए गए इस कदम से महंगाई से आहत आमजन को महंगाई से राहत मिलेगी। साथ ही प्रशासन गांवों के संग अभियान से आमजन अपने कार्य मौके पर ही करा सकेंगे। उन्होंने कहा कि बढती महंगाई के दौर में राज्य सरकार द्वारा उठाया गए इस कदम से प्रदेश के लाखों परिवारों को लाभांवित किया गया है। उन्होंने कहा कि हम सबकी यह सामूहिक जिम्मेदारी है कि वृद्धजन व जरूरतमंद व्यक्ति को कैम्प तक पहुंचाकर उनका रजिस्ट्रेशन करवाएं एवं संबंधित योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद करें।

जिला बिसूका उपाध्यक्ष सुनीता गठाला ने कहा कि महंगाई राहत शिविरों के माध्यम से आमजन को महंगाई से राहत देने का संकल्प साकार हो रहा है। सभी पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़कर लाभ देने तक यह शिविर जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 25 लाख रूपए तक के कैशलेस इलाज, निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना जैसी कल्याणकारी योजनाएं लागू करने वाला राजस्थान अग्रणी राज्य बन गया है। 500 रुपए में गैस सिलेंडर, सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत प्रतिमाह न्यूनतम 1000 रुपए पेंशन, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना तथा घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 100 एवं कृषि उपभोक्ताओं के लिए 2000 यूनिट बिजली निःशुल्क देने जैसी योजनाओं को राज्य में लागू किया गया है, इनसे आमजन को महंगाई से राहत मिलेगी। इस दौरान जिला बीसूका उपाध्यक्ष सुनीता गठाला , एसडीएम श्रीमाधोपुर दिलीप सिंह राठौड़, बीडीओ अजय सिंह, तहसीलदार लोकेंद्र सिंह सुनील अग्रवाल, पंचायत समिति सदस्य पन्नालाल, बिशन सिंह, तहसीलदार लोकेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार ज्योति वर्मा सहित जनप्रतिनिधिगण एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur