Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / 125 क‍िलो चांदी के रथ पर सवार होकर न‍िकले खाटू श्‍याम

,

125 क‍िलो चांदी के रथ पर सवार होकर न‍िकले खाटू श्‍याम

नगर में भक्‍तों को द‍िए दर्शन

खाटूश्यामजी, [बाबूलाल सैनी ] बाबा श्याम के 12 दिवसीय वार्षिक फाल्गुनी लक्खी मेले के 11वें द‍िन आज (10 मार्च) एकादशी पर रथ यात्रा निकाली गई. बाबा श्याम पहली बार 125 क‍िलो चांदी के रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण के ल‍िए निकले. रथ करीब डेढ़ करोड़ की लागत से तैयार क‍िया गया है. बाबा श्याम के चांदी के रथ को बीकानेर के नोखा में कारीगरों ने करीब डेढ़ महीने में तैयार किया है।

रथ को खींचने की लगी रही होड़ –

रथयात्रा मंदिर परिसर से शुरू हुई, जो मेला कार्यालय, अस्पताल रोड, कबूतर चौक होते हुए वापस मंदिर परिसर पहुंची. रथयात्रा के दौरान बाबा श्याम के रथ को खींचने और छूने के ल‍िए पूरे रास्ते श्रद्धालुओं में होड़ लगी रही. इस दौरान श्याम श्रद्धालु बाबा के साथ रंग और गुलाल से होली खेलते रहे।

कल सूरजगढ़ का चढ़ेगा न‍िशान: –

कल (11 मार्च) द्वादशी पर बाबा श्याम के नीचे मंदिर में सूरजगढ़ का निशान चढ़ेगा. मंदिर के गुंबद पर सूरजगढ़ के निशान चढ़ाने के साथ ही 12 दिवसीय मेले का समापन हो जाएगा. आज मुख्‍य अयोजन हो रहा है. देश के कोने से लाखों श्रद्धालु बाबा खाटू श्‍याम के दरबार में पहुंचे हैं. मीड‍िया र‍िपोर्ट्स के अनुसार रव‍िवार (9 मार्च) को 5 लाख से अध‍िक श्रद्धालुओं ने बाबा श्‍याम के दर्शन क‍िए.

बाबा को चढ़ा 56 भोग का प्रसाद:

श्रीश्‍याम मंद‍िर कमेटी के कोषाध्‍यक्ष कालू स‍िंह चौहान ने मीड‍िया को बताया क‍ि एकादशी पर बाबा को 56 भोग चाढ़ाया गया. प्रसाद को तैयार करने के ल‍िए दूसरे प्रदेश से कारीगर बुलाए गए थे. बाबा श्‍याम का व‍िशेष श्रृंगार क‍िया गया है. देशी और व‍िदेशी फूलों के अलावा ड्राई फ्रूट्स चढ़ाया गया है।

11 रंगों के न‍िशान बाबा को अर्प‍ित: –

श्रद्धालु बाबा श्‍याम को केसर‍िया, सफेद, लाल, पीला, नीला, आसमानी, हरा और गुलाबी रंगों के न‍िशान चढ़ाए गए हैं. भक्‍त भी श्‍याम के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं. बाबा के भक्‍त श्‍याम ल‍िखा दुपट्टा गले और सिर पर बांधकर भजन-कीर्तन में लीन नजर आए।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur