Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / खाटूश्यामजी मेले के बाद पुलिस ने निकाली पदयात्रा, बाबा को चढ़ाया निशान

खाटूश्यामजी मेले के बाद पुलिस ने निकाली पदयात्रा, बाबा को चढ़ाया निशान

Khatu Shyam police staff walking pilgrimage from Ringas to temple

फाल्गुन मेले के शांतिपूर्ण समापन पर पुलिस स्टाफ ने बाबा श्याम को अर्पित किया निशान
खाटूश्यामजी विजेन्द्र सिंह दायमा। बाबा श्याम का आठ दिवसीय वार्षिक फाल्गुन मेला हर्षोल्लास और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। भक्त बाबा श्याम के साथ होली खेलकर अब अपने-अपने घरों को लौट रहे हैं।

जिला प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्थाओं के चलते इस बार मेले के दौरान किसी प्रकार का कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। मेले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए 5000 से अधिक पुलिसकर्मियों ने अपनी सेवाएं दीं।

पुलिस स्टाफ ने निकाली पदयात्रा

मेले के सफल आयोजन के बाद खाटूश्यामजी सदर थाना अधिकारी अमित नागौरा के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों और स्टाफ सदस्यों ने रींगस से खाटू धाम तक पदयात्रा निकाली।

पदयात्रा के दौरान पुलिसकर्मियों ने बाबा श्याम के दरबार में पहुंचकर निशान अर्पित किया और आशीर्वाद लिया।

शांति और सौहार्द के लिए की प्रार्थना

सदर थाना अधिकारी अमित नागौरा ने बताया कि बाबा श्याम के आशीर्वाद से पूरा फाल्गुन मेला शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ है।

उन्होंने कहा कि सभी स्टाफ सदस्यों की इच्छा थी कि बाबा को हृदय से धन्यवाद देने के लिए रींगस से खाटू तक पदयात्रा की जाए।

पुलिसकर्मियों ने बाबा श्याम के दरबार में खाटूश्यामजी, जिले, प्रदेश और पूरे देश में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।