Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / Sikar News : खाटूश्यामजी में स्वच्छता पर सख्ती: पॉलिथीन जब्त, चालान कार्रवाई

Sikar News : खाटूश्यामजी में स्वच्छता पर सख्ती: पॉलिथीन जब्त, चालान कार्रवाई

दर्शन मार्ग पर सख्ती: पॉलिथीन पर रोक, डस्टबिन अनिवार्य

Municipal team inspecting cleanliness and banning polythene in Khatushyamji

सीकर जिले के खाटूश्यामजी कस्बे में स्वच्छता व्यवस्था को सुधारने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। धार्मिक नगरी खाटूधाम में अब पॉलिथीन के उपयोग और गंदगी फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।


पॉलिथीन जब्त, नियम तोड़ने वालों पर चालान

पालिका टीम ने बाजार और दर्शन मार्ग सहित प्रमुख क्षेत्रों में निरीक्षण किया। इस दौरान जिन दुकानदारों ने नियमों की अनदेखी की, उनके खिलाफ पॉलिथीन जब्त करने के साथ चालान काटे गए


अधिकारियों की टीम ने किया निरीक्षण

यह कार्रवाई अधिशासी अधिकारी ओमप्रकाश के नेतृत्व में की गई। स्वास्थ्य निरीक्षक वीरेंद्र सिंह चंदेलिया की टीम ने मौके पर पहुंचकर दुकानों, ढाबों और अन्य प्रतिष्ठानों की जांच की।


कलेक्टर के निर्देश के बाद सख्ती

हाल ही में जिला कलेक्टर आशीष मोदी द्वारा दर्शन मार्ग का पैदल निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान मिली कमियों के बाद पालिका को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।

इन्हीं निर्देशों के तहत अब नियमों का उल्लंघन करने वालों पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है।


दुकानदारों के लिए जरूरी निर्देश

पालिका प्रशासन ने साफ निर्देश जारी किए हैं:

  • पॉलिथीन बैग का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित
  • हर दुकान, होटल, ढाबा, गेस्ट हाउस व धर्मशाला में डस्टबिन अनिवार्य
  • दर्शन मार्ग पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नहीं होगा
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur