Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / खुला नाला बना परेशानी का सबब

,

खुला नाला बना परेशानी का सबब

नाले में गिरे नांदी को क्रेन से निकाला

दांतारामगढ़, [लिखा सिंह सैनी ] दांता कस्बे की सांवली कोठी तालाब रोड पर मंगलवार को सुबह – सुबह दो नांदी  आपस में लड रहे थे जिसमें एक नांदी नाले में गिर गया। युवाओं ने नांदी को रस्सी से निकालने का प्रयास किया परंतु नही निकाल पाये इसके बाद  क्रेन द्वारा  नांदी को बहार निकाला गया। ओम गो सेवा केन्द्र द्वारा डां रणजीत से नांदी का ईलाज करवाया गया। तालाब रोड का नाला 17 साल पहले दांता पंचायत द्वारा बनाया गया था। नाला सांवाली कोठी से लेकर तालाब तक अधिकांश जगहों पर खुला हुआ है । जिसमें अक्सर आवारा पशु गिर जाते एवं खुला रहने से आमजन को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है । नाले के बीच में भगवान नृसिंह जी का मंदिर भी जहां आने जाने वाले भक्तों  को भी परेशानी होती है ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur