Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / ख्वाहिश शर्मा ने गोल्ड और सिल्वर मैडल्स पर लगाया निशाना

,

ख्वाहिश शर्मा ने गोल्ड और सिल्वर मैडल्स पर लगाया निशाना

फतेहपुर, कस्बे की लाडली ख्वाहिश शर्मा ने राजस्थान में चल रहे अपने पहले 50 मीटर प्रोन और ३पी स्टेट शूटिंग टूर्नामेंट (चैंपियनशिप) में जुनियर सीनियर कैटगरी में गोल्ड और सिल्वर मैडल्स जीत कर फतेहपुर और राजस्थान का मान ऊँचा किया है। ख्वाहिश ने पहले भी कई बार राइफ़ल शूटिंग में गोल्ड मेडल जीता है और टीम इंडियन स्क्वाड मे भी रह चुकी है एवं वह शेखावाटी के पहली ऐसी लड़की है जिसने ये कमाल किया है । ख्वाहिश शर्मा फतेहपुर शेखावाटी के दो जांटी बाला जी मंदिर के संस्थापक सुलोचना व प्रभुदयाल बोचिवाल की पौत्री व मनीषा दिनेश शर्मा की पुत्री है।ख्वाहिश से उसकी सफ़लता का राज पूछने पर उसने बताया कि कोच संजीव राजपूत के द्वारा दी गयी ट्रेंनिग के साथ निरंतर अभ्यास एवं ध्यान योग से उनकी एकाग्रता बढ़ी है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur