सीकर, लियो क्लब सीकर द्वारा आज 14 जनवरी 2025 को टैगोर स्कूल के पास, दीपांशु मित्तल के यहां पतंगबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्लब सचिव दीपांशु मित्तल ने बताया कि यह प्रतियोगिता अपने आप में अनोखी थी, जिसमें दो ग्रुप – लियो किंग और लियो क्वीन बनाकर रोमांचक पतंगबाजी की गई। प्रतियोगिता में लियो किंग विजेता रहे।मौसम ने भी पतंगबाजी का भरपूर साथ दिया, और पतंगों से आसमान गुलजार रहा। इसके साथ ही डांस, हाई टी और गेम्स जैसे अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। शाम के समय सभी सदस्यों ने चिमनी जलाकर आकाश में छोड़ी और मकर संक्रांति को अलविदा कहा।इस मौके पर लायंस क्लब सीकर डायमंड अध्यक्ष लायन सज्जन अग्रवाल,लायन मेघा अग्रवाल,गोवर्धन मित्तल, पुनीत अग्रवाल,लियो स्नेहा खेतान,प्रियांशी खेतान,लियो जितेंद्र खेतान, लियो कृष्णा गोयल,मानस अग्रवाल,तन्मय अग्रवाल, प्रियांक सहित अन्य क्लब सदस्य उपस्थित रहे।
Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / लियो क्लब सीकर द्वारा पतंगबाजी प्रतियोगिता का आयोजन
लियो क्लब सीकर द्वारा पतंगबाजी प्रतियोगिता का आयोजन




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।