Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / Sikar News : क्रिश भास्कर का अंतरराष्ट्रीय एस्ट्रोनॉमी ओलंपियाड के लिए चयन

,

Sikar News : क्रिश भास्कर का अंतरराष्ट्रीय एस्ट्रोनॉमी ओलंपियाड के लिए चयन

Krish Bhaskar selected to represent India in astronomy olympiad

सीकर शिक्षा नगरी सीकर के लिए एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। एलन सीकर के कक्षा 10 के छात्र क्रिश भास्कर का चयन अंतरराष्ट्रीय जूनियर एस्ट्रोनॉमी एवं एस्ट्रोफिजिक्स ओलंपियाड जूनियर (IJAO) के लिए हुआ है। वे 1 से 8 नवंबर 2026 तक थाईलैंड में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

क्रिश का चयन देश की पांच सदस्यीय टीम में हुआ है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करेगी।

एलन सीकर का छात्र, जिले का बढ़ाया मान

एलन सीकर सेंटर हेड सुरेंद्र सहारन ने बताया कि क्रिश कक्षा 7 से एलन में अध्ययनरत है। उसकी सफलता के पीछे उसकी मेहनत, जिज्ञासा, तार्किक सोच और निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

उन्होंने कहा कि एलन के शैक्षणिक मार्गदर्शन और छात्र की लगन ने उसे इस मुकाम तक पहुंचाया है।

देशभर के 18 छात्रों में हुआ था चयन

एलन सीकर के पीएनसीएफ डिवीजन हेड अनिल बेरड़ ने बताया कि पांचवें अंतरराष्ट्रीय जूनियर एस्ट्रोनॉमी एवं एस्ट्रोफिजिक्स ओलंपियाड के ओरिएंटेशन-कम-सेलेक्शन कैंप के लिए देशभर से 18 छात्रों का चयन किया गया था।

यह कैंप बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी म्यूजियम, कोलकाता द्वारा 12 से 31 मई तक आयोजित किया गया। कैंप के बाद अंतिम रूप से भारत की पांच सदस्यीय टीम घोषित की गई, जिसमें क्रिश भास्कर ने अपनी जगह बनाई।

सीकर बन रहा राष्ट्रीय प्रतिभाओं का केंद्र

एलन प्रबंधन के अनुसार पिछले पांच वर्षों में विभिन्न अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड प्रशिक्षण शिविरों के लिए सीकर से चयनित 25 विद्यार्थियों में सभी 25 छात्र एलन सीकर से रहे हैं।

यह उपलब्धि दर्शाती है कि अब सीकर केवल प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय विज्ञान और शोध प्रतियोगिताओं में भी अपनी मजबूत पहचान बना रहा है।

विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनी सफलता

शिक्षाविदों का मानना है कि क्रिश भास्कर की यह उपलब्धि जिले के हजारों विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी। यह सफलता साबित करती है कि छोटे शहरों के विद्यार्थी भी वैश्विक मंचों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur