Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / आवेदन पत्रों के दस्तावेज जिला कार्यालय में प्रस्तुत करने की अन्तिम तिथि 30 नवम्बर

आवेदन पत्रों के दस्तावेज जिला कार्यालय में प्रस्तुत करने की अन्तिम तिथि 30 नवम्बर

शैक्षणिक सत्र 2021-22 एवं 2022-23 के रैड फ्लैग में प्रदर्शित

सीकर, उप निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग प्रियंका पारीक ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2016-17 से 2022-23 में उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग (केवल शैक्षणिक सत्र 2022-23), आर्थिक पिछडा वर्ग एवं मुख्यमंत्री सर्वजन उच्च शिक्षा छात्रवृति में ऑनलाईन प्राप्त आवेदन पत्रों में से कुछ आवेदन पत्रों में आंशिक कमिया,आक्षेप,रैड फ्लैग में होने के कारण विभाग द्वारा आक्षेपित किया गया था, ऐसे आवेदन पत्रों में संबंधित विद्यार्थी, शिक्षण संस्थाओं द्वारा आक्षेप पूर्ति करने के लिए कई अवसर दिये जाने के उपरान्त भी कुछ विद्यार्थियों, शिक्षण संस्थाओं द्वारा आक्षेप पूर्ति कर ऑनलाईन फारवर्ड नहीं किया गया है, जिसकी वजह से ऐसे छात्रवृति आवेदन पत्रों की स्वीकृति एवं भुगतान संबंधी कार्यवाही किया जाना संभव नहीं हो पा रहा है।

विद्यार्थी हित को दृष्टिगत रखते हुए अन्तिम अवसर प्रदान करते हुए शैक्षणिक सत्र 2016-17 से 2022-23 तक के ऑनलाईन आवेदन पत्रों का पूर्ण निस्तारण करने के लिए इस प्रकार अन्तिम तिथियों निर्धारित की गई है।

उप निदेशक पारीक ने बताया कि विद्यार्थी के स्तर पर आक्षेप, अन्य कारणों से लम्बित आवेदन पत्रों की आक्षेप पूर्ति कर शिक्षण संस्थान को ऑनलाईन फारवर्ड करने की अन्तिम तिथि 22 नवम्बर 2024, शिक्षण संस्थाओं को विद्यार्थियों से प्राप्त ऑनलाईन आवेदन पत्रों की जांच कर पात्र आवेदन पत्रों को स्वीकृतकर्ता अधिकारी तक ऑनलाईन फारवर्ड करने की अतिम तिथि 29 नवम्बर 2024, स्वीकृत अधिकारियों द्वारा समस्त पात्र आवेदन पत्रों को स्वीकृत कर भुगतान करने की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर 2024, शैक्षणिक सत्र 2021-22 एवं 2022-23 के रैड फ्लैग में प्रदर्शित आवेदन पत्रों के संबंधित विद्यार्थी को वांछित दस्तावेज संबंधित जिला कार्यालय में प्रस्तुत करने की अन्तिम तिथि 30 नवम्बर 2024 है। इन तिथियों के पश्चात विद्यार्थी एवं शिक्षण संस्थान के स्तर पर लम्बित आवेदन पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जावेगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur