Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / सोमवार को नामांकन पत्र भरने का आखिरी दिन

सोमवार को नामांकन पत्र भरने का आखिरी दिन

सीकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर सौरभ स्वामी ने बताया कि 25 नवम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव के निर्वाचन के लिए आठों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में नामांकन पत्र भरने का 6 नवम्बर (सोमवार) को आखिरी दिन हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों के यहां नामांकन पत्र भरे जा सकेंगे। निर्धारित समय के पश्चात् कोई आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि 7 नवम्बर को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी, इसके बाद 09 नवम्बर को अपराह्न 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे, जिसके तुरंत बाद चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 25 नवम्बर को प्रात: 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान प्रक्रिया होगी और मतों की गणना 3 दिसम्बर को की जायेगी।