Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / लक्ष्मणगढ में दिनेश जोशी ने भाजपा का दामन थामा

लक्ष्मणगढ में दिनेश जोशी ने भाजपा का दामन थामा

गत दो विधानसभा चुनावों में निर्दलीय चुनाव लड़ते हुए प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद अपने समर्थको की इच्छा का सम्मान करते हुए पूर्व पालिकाध्यक्ष दिनेश जोशी सोमवार को गौरव यात्रा के दौरान सूबे की सीएम के समक्ष भाजपा मे शामिल हुए और विकास मंच का भाजपा मे विलय की घोषणा की जिसका राजे ने स्वागत किया। सीएम राजे सोमवार को फतेहपुर से हेलिकॉप्टर से यहां सभास्थल जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पहुंची और मंच पर आते ही सबसे पहले दिनेश जोशी का माल्यार्पण व पार्टी का डुपट्टा पहनाके पार्टी मे शामिल करने का एलान किया और कहां कि मैं बडे प्यार व खुशी से जोशी को भाजपा में ले रही हूं जोशी के आने से पार्टी और मजबूत होगी और लक्ष्मणगढ विकास मंच का भाजपा मे विलय पर जोशी का आभार व्यक्त करती हूँ। राजे की घोषणा पर मंचस्थ भाजपा नेताओं के अलावा दर्शक दीर्घा में बैठे समर्थको ने दिनेश जोशी जिंदाबाद के नारे लगा कर स्वागत किया। इससे पूर्व जोशी हजारो समर्थको के साथ जुलूस के रुप मे सभा स्थल पहुँचे।