Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / लक्ष्मणगढ़ विधायक पीसीसी चीफ डोटासरा आयें लक्षमनगढ

लक्ष्मणगढ़ विधायक पीसीसी चीफ डोटासरा आयें लक्षमनगढ

क्षेत्र के व्यापारियों, नागरिकों व पार्टी कार्यकर्ताओं को दी शुभकामनाएं

लक्ष्मणगढ़, क्षेत्रीय विधायक पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा सोमवार को शाम लक्षमनगढ आयें। डोटासरा ने क्षेत्र के व्यापारियों, नागरिकों व पार्टी कार्यकर्ताओं को दीपावली की शुभकामनाएं दी। डोटासरा अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत यहां घंटाघर के पास अपने समर्थकों के साथ पहुंचे जहां राजस्थान राज्य विप्र कल्याण बोर्ड के सदस्य पवन बूटोलिया,पंचायत समिति प्रधान मदन सेवदा, नगरपालिका अध्यक्ष मुस्तफा कुरैशी, पालिका उपाध्यक्ष बनवारी पाण्डेय सहित पार्टी के जिला परिषद,पंचायत समिति सदस्यों,सरपंचों,पार्षदों, जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं व प्रबुद्धजनों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दी। डोटासरा अपने समर्थकों के साथ घंटाघर से पैदल रवाना होकर शहर प्रमुख बाजारों में व्यापारियों व नागरिकों से दीपावली की शुभकामनाएं दी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur