Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / Sikar News : लक्ष्मणगढ़ में शीतलाष्टमी मेला 11 मार्च को

Sikar News : लक्ष्मणगढ़ में शीतलाष्टमी मेला 11 मार्च को

Devotees at newly built Sheetla Mata temple Laxmangarh

नवनिर्माण के बाद पहली बार शीतलाष्टमी पर लगेगा भव्य मेला
लक्ष्मणगढ़ (सीकर)। कस्बे में नवनिर्मित शीतला माता मंदिर में इस वर्ष पहली बार शीतलाष्टमी पर 11 मार्च को मेला आयोजित किया जाएगा।

मंदिर निर्माण के बाद यह पहला बड़ा धार्मिक आयोजन होगा, जिससे श्रद्धालुओं में उत्साह है।


भामाशाह के सहयोग से हुआ निर्माण

जानकारी के अनुसार भामाशाह मुरारी लाल लोहिया की ओर से माकडिया बालाजी मंदिर के पास स्थित सत्यनारायण भगवान मंदिर परिसर में शीतला माता मंदिर का निर्माण कराया गया है।

इस धार्मिक पहल को क्षेत्र में सराहा जा रहा है।


विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न

पंडित विष्णु शास्त्री ने बताया कि मंदिर निर्माण पूर्ण होने के बाद विशेष पूजा-अर्चना की गई।

भामाशाह लोहिया के प्रतिनिधि के रूप में संतोष कुमार (कोलकाता) ने मां शीतला की विधि-विधान से पूजा की।


मेले में उमड़ेंगे श्रद्धालु

शीतलाष्टमी के अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा, भजन-कीर्तन और प्रसादी वितरण का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur