Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / लक्ष्मणगढ़ के अयान का राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में हुआ चयन

,

लक्ष्मणगढ़ के अयान का राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में हुआ चयन

लक्ष्मणगढ़ 24 सितंबर। सदाबहार मौहल्ला वार्ड 36 निवासी नारायण सोनी के सुपुत्र अयान सोनी का 14 वर्षीय क्रिकेट प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर चयन हुआ है। अयान सीकर की निर्माण सीनियर सैकंडरी स्कूल में कक्षा 7 का विधार्थी है तथा जिला स्तरीय क्रिकेट की 14 वर्षीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर झालरापाटन में आयोजित होने वाली 14 वर्षीय क्रिकेट की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सीकर जिले की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। अयान का राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में चयन होने पर खेल प्रेमियों व खिलाड़ियों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए बधाई दी है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur