Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / विधान सभा आम चुनाव 2023 : भारत निर्वाचन आयोग ने पर्यवेक्षक लगाए

,

विधान सभा आम चुनाव 2023 : भारत निर्वाचन आयोग ने पर्यवेक्षक लगाए

सीकर, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर सौरभ स्वामी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने जिले में विधान सभा आम चुनाव 2023 के लिए तीन व्यय पर्यवेक्षक, पांच सामान्य पर्यवेक्षक व दो पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त किए है। उन्होंने बताया कि एच एस सोनवणे को फतेहपुर व लक्ष्मणगढ़, बी भारती लखपति नायक को धोद व सीकर, अंजनी कुमार दुबे को दातारामगढ़ व खंडेला, वासिरेड्डी विजया ज्योत्सना को नीमकाथाना व ए के ढाकने को श्रीमाधोपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए सामान्य पर्यवेक्षक नियुक्त किया है ।

सत्यजीत नायक को फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़, धोद और सीकर व अशोक कुमार को दातारामगढ़, खंडेला, नीमकाथाना और श्रीमाधोपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त किया है | सुमित गजभिये को विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर, लक्ष्मणगढ के लिए तथा एस.टी. शेषाद्रि को धोद, सीकर ,दांतारामगढ तथा मिस्टर नादिग विश्वास होलेहोन्नूर को खण्डेला , नीमकाथाना , श्रीमाधोपुर के लिए व्यय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर और लक्ष्मणगढ़ के सामान्य पर्यवेक्षक एच एस सोनवणे महाकाली कॉटेज मोदी एजुकेशनल इंस्टीट्यूट पथ संख्या 10 के संपर्क सूत्र- 8824865349, 01573-298002, विधानसभा क्षेत्र धोद और सीकर के सामान्य पर्यवेक्षक बी भारती लखपति नायक रूम नं.10, सर्किट हाउस, सीकर के संपर्क सूत्र- 8905232200, 01572-291995, विधानसभा क्षेत्र दांतारामगढ और खण्डेला के सामान्य पर्यवेक्षक अंजनी कुमार दुबे रूम नं. 104 गेस्ट हाउस आरएसडब्ल्यूएम मील तिराहा रींगस के संपर्क सूत्र – 9216828117, 01575-294126, विधानसभा क्षेत्र नीमकाथाना के सामान्य पर्यवेक्षक वासिरेड्डी विजया ज्योत्सना अल्ट्राटेक गेस्ट हाउस नीमकाथाना के सम्पर्क सूत्र- 01574-230023, 9571864699, विधानसभा क्षेत्र श्रीमाधोपुर के सामान्य पर्यवेक्षक ए के ढाकने रूम नं. 103 गेस्ट हाउस आरएसडब्ल्यूएम मील तिराहा रींगस के संपर्क सूत्र- 01575-294423, 9660374090 है।

फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़, धोद और सीकर विधानसभा क्षेत्र के पुलिस पर्यवेक्षक सत्यजीत नायक रूम नं.11, सर्किट हाउस, सीकर के संपर्क सूत्र- 9928990342, 01572-291997, दातारामगढ़, खंडेला, नीमकाथाना और श्रीमाधोपुर विधानसभा क्षेत्र के पुलिस पर्यवेक्षक अशोक कुमार रूम नं. 102 गेस्ट हाउस आरएसडब्ल्यूएम मील तिराहा रींगस के संपर्क सूत्र- 01575-294449, 9602076719 है ।

विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर और लक्ष्मणगढ के व्यय पर्यवेक्षक सुमित गजभिये महाकाली कॉटेज, मोदी एजुकेशनल इन्स्टीट्यूट, लक्ष्मणगढ़ के संपर्क सूत्र- 9509573530, 0573-294004 तथा धोद ,सीकर व दांतारामगढ के व्यय पर्यवेक्षक एस. टी. शेषाद्रि रूम नं. 09, सर्किट हाउस, सीकर के संपर्क सूत्र – 9166787601, 01572-291411 तथा खण्डेला, नीमकाथाना और श्रीमाधोपुर के व्यय पर्यवेक्षक मिस्टर नादिग विश्वास होलेहोन्नूर रूम नं. 03 वीनस गेस्ट हाउस, वीनस फूट ऑर्ट लिमिटेड, इनडस्ट्रीयल एरिया, नीमकाथाना के संपर्क सूत्र – 9660291708, 01574-230023 हैं। सभी सामान्य पर्यवेक्षक 06 नवम्बर से 03 दिसम्बर तक और सभी पुलिस पर्यवेक्षक व व्यय पर्यवेक्षक 06 नवम्बर से 25 नवम्बर तक कार्य करेंगे। इनसे कोई भी आमजन मिलकर या दूरभाष द्वारा विधानसभा आम चुनाव 2023 से संबंधित समस्याएं व परिवेदनाएं बता सकते है ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur