Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / 11 सूत्री मांगों को लेकर पशुधन सहायक व चिकित्सा सहायक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

11 सूत्री मांगों को लेकर पशुधन सहायक व चिकित्सा सहायक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

लम्पी वायरस के चलते पशुपालकों को होगी परेशानी

दांतारामगढ़, [ प्रदीप सैनी ] दांतारामगढ़ तहसील इलाके के करीबन 27 पशुधन सहायक व चिकित्सा सहायक सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। जानकारी अनुसार राज्य सरकार की वादा खिलाफी को लेकर 11 सूत्री मांगों के चलते पशुधन सहायक व चिकित्सा सहायक पूरे राजस्थान में सोमवार से हड़ताल पर चले गए हैं। इसी के तहत दांतारामगढ़ तहसील क्षेत्र के करीब 27 कर्मचारी भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहते हुए दांतारामगढ़ पशु चिकित्सालय में एकत्र होकर बैठे रहे। उन्होंने बताया कि सरकार ने हमारे साथ वादा खिलाफी की है और 11 सूत्री मांगे जो सरकार ने हमारी मानी थी उनके आदेश आज तक जारी नहीं किए जिस बात से रुष्ट होकर सभी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं और जब तक आदेश जारी नहीं होंगे तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

लम्पी वायरस के चलते पशुपालकों को होगी परेशानी

जानकारी के अनुसार लम्पी वायरस ने राजस्थान में अपने पैर पसार लिए हैं और गांव ढ़ाणियों तक लम्पी वायरस पहुंच चुका हैं। इसके चलते पशुओं में इस वायरस के वजह से पशुपालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। वहीं दूसरी ओर पशुधन सहायक व चिकित्सा सहायक के सामूहिक हड़ताल पर चले जाने की वजह से पशुपालकों में अब चिंता की लकीरें साफ दिखाई दे रही हैं। क्योंकि लम्पी वायरस से एक ओर तो पशुपालकों के पशु ग्रस्त हो रहे हैं और दूसरी ओर इन कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से पशुओं को चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित नहीं हो पाएगी। ऐसे में सरकार को इन कर्मचारियों को हड़ताल तोड़कर वापस कार्यारंभ के प्रयास करने चाहिए।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur